धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या फिर बर्खास्त करिए; CJP का अल्टीमेटम
CJP Demands Dharmendra Pradhan Resignation: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना धरना खत्म नहीं होगी. सरकार को दो प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद सीजेपी के दो प्रवक्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रांक ने स्पष्ट किया कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले या फिर उनको बर्खास्त करे. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी दो मांगों को मानने को तैयार है लेकिन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर शनिवार दोपहर तक फैसला लेने की बात कही है.
बातचीत के बाद केंद्रीय जेपी नड्डा ने भी कहा कि सरकार सीजेपी की दो मांगों पर मानने को तैयार है. सीजेपी के प्रवक्ताओं ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तो धरने खत्म नहीं होंगे. यह आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है. और यह और तेजी से आगे बढ़ सकता है.
बातचीत विफल होने के बाद आंदोलन खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है. आंदोलन के चेहरा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बीती रात अनशन खत्म होने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि अब सीजेपी के साथ बातचीत में कोई बीच का रास्ता निकला आएगा. लेकिन, सीजेपी के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. इस बीच उधर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तब तक संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं. इनमें सबसे प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है. उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तब तक विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं होगा.

