Crime News

कानपुर : कांस्टेबल ने MSC छात्रा से किया रेप

कानपुर में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक कांस्टेबल ने MSC की छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान कांस्टेबल ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने कांस्टेबल पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।

इसके बाद सोमवार देर रात छात्रा कोतवाली पहुंची। उसकी शिकायत पर कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

जनवरी 2026 में ट्रेन में हुई थी मुलाकात रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी एमएससी छात्रा ने बताया- मैं एक हॉस्टल में रहकर गणित विषय से एमएससी कर रही हूं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हूं। 19 जनवरी 2026 को मैं कानपुर सेंट्रल से आगरा परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में मेरी मुलाकात रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह से हुई। योगेंद्र ने बताया कि वह सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। बातचीत के बाद कांस्टेबल योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान योगेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने मेरी मां से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि शादी के साथ-साथ नौकरी भी लगवा देगा।

22 फरवरी 2026 की रात योगेंद्र ने छात्रा को रिजर्व पुलिस लाइन के पास बुलाया और जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। करीब 2 महीने तक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। 8 अप्रैल को कांस्टेबल ने बुलाकर उसके साथ फिर रेप किया और बोला कि अब न शादी करूंगा और न ही नौकरी लगवाऊंगा। साथ ही आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत करने पर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *