Dailynews

साध्वी निरंजन ज्योति को मिली धमकी

Bom Threat to MP Sadhvi Niranjan Jyoti: भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को धमकी मिली है. उनके दफ्तर और आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.  साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं.

दरअसल, भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति को जब धमकी मिली, तब वह अपने दफ्तर में थीं. धमकी मिलने के बाद वह तुरंत अपने आवास पर गईं. धमकी में उनके आयोग वाले दफ्तर और दिल्ली स्थित आवास को बम से उड़ाने की साफ चेतावनी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है.

धमकी मिलते ही साध्वी निरंजन ज्योति ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया. दिल्ली पुलिस फिलहाल घर और दफ्तर की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि धमकी किस संगठन या व्यक्ति से जुड़ी हो सकती है. फिलहाल किसी गिरफ्तारी की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *