Live News

खुर्जा : कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Share News
4 / 100

खुर्जा नगर क्षेत्र में रविवार को कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली। इस दौरान न्याय यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा में मौजूद सदस्यों ने वाल्मिकी चौक और भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण किया।

खुर्जा नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगर अध्यक्ष ठाकुर कृष्ण मोहन के नेतृत्व में निकली। यात्रा महात्मा गांधी रोड, पुरानी तहसील, अंबेडकर पार्क से होते हुए नगर में जेवर अड्डा चौराहे पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेवर अड्डा वाल्मीकि चौक पर माल्यार्पण के बाद गांधी रोड पर आगे बढ़ते हुए शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के अंत में शहीद दाता राम सोलंकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही तेलिया घाट पर यात्रा का समापन किया। इस दौरान न्याय यात्रा का संपूर्ण शहरवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान योगेश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष उम्मेद, पूर्व सभासद धर्मेंद्र महावर, नवाब भाई, कांग्रेस प्रवक्ता, डॉक्टर शोएब, प्यारेलाल, जयंती प्रसाद, मनोज कुमार प्रदेश सचिव शाकिर सलमानी, यूसुफ सलमानी और राहुल गांधी सेना प्रदेश सचिव खुशनसीब चौधरी उपस्थित रहे।

4 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *