News

खुर्जा : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य प्रभात फेरी निकाली

खुर्जा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर नगर में भारी संख्या में अनुयायियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

प्रभात फेरी का शुभारंभ सिटी स्टेशन से हुआ। यह यात्रा दाताराम चौक, ककराला, कबाड़ी बाजार, पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा चौराहा, कचहरी रोड और पदम पुलिया होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत किया गया।

ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूलमंत्र को अपनाकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

प्रभात फेरी के समापन के बाद अंबेडकर पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए अधिकारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में एकता और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *