Latest

बाल विवाह रोकथाम वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन

Share News
8 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया) । निकटवर्ती ग्राम द्वारिकपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के निर्देशन में सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंम्पैशन बाल आश्रम विराटनगर संस्थापिका सुमेधा द्वारा सोमवार को बाल विवाह रोकथाम पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वाद विवाद प्रतियोगिता में बाल विवाह के नुकसान सम्बन्धित दुष्परिणाम व उनके रोकथाम के उपाय पर चर्चा की। कार्यक्रम में बच्चों ने भी विचार विमर्श करते हुए अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर संजू कुमारी गुर्जर समेत हिमांशु गर्ग, अमर सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम सिंह मीणा, रामकिशोर यादव, मेघराज शर्मा, राम सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।

8 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *