मीन में हुआ बुध का गोचर, 7 राशिवालों पर अशुभ प्रभाव!
Budh Gochar April 2026 Upay: बुध का गोचर मीन राशि में आज 11 अप्रैल को 1:20 एएम पर हुआ है. बुध मीन राशि में 30 अप्रैल को सुबह 06:55 बजे तक रहेगा. बुध का प्रभाव बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, करियर पर होता है. बुध का गोचर 7 राशिवालों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है. इन राशियों के करियर, आमदनी और सेहत पर असर होने की आशंका है. ऐसे में इन राशिवालों को सावधान रहना होगा और आज से 30 अप्रैल तक कुछ ज्योतिष उपायों को करना होगा, जिससे अशुभ प्रभाव कम होंगे.
बुध गोचर का अशुभ प्रभाव
आज बुध के गोचर का अशुभ प्रभाव 7 राशियों मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला और धनु पर हो सकता है. मेष वालों को आर्थिक उतार-चढ़ाव, अनिर्णय का सामना करना पड़ सकता है, वहीं मिथुन करियर में जल्दीबाजी से गलत फैसले और गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं.
कर्क वालों का बॉस से रिश्ता और वाणी खराब हो सकती है. सिंह वालों को धन हानि और पत्नी पक्ष से विवाद की आशंका रहेगी, वहीं कन्या वालों की सेहत पर असर होगा. बिजनेस में घाटा हो सकता है. तुला भ्रमित रह सकते हैं, जबकि धनु वाद विवाद में फंस सकते हैं.
बुध ग्रह के ज्योतिष उपाय
- जिन लोगों पर बुध गोचर का अशुभ प्रभाव होने की आशंका है, वे लोग बुधवार का व्रत रखें और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. इसके प्रभाव से आपके कष्ट और संकट दूर होंगे.
- बुध के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए हरे रंग के कपड़े, हरा चारा, हरी मूंग, हरे रंग के फल का दान करें.
- आप चाहें तो इस समय में हरे रंग की वस्तुओं का उपयोग अधिक कर सकते हैं. अपने पॉकेट में हरे रंग की रूमाल रखें. हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं.
- बुध ग्रह को अनुकूल करने के लिए उसके मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः या ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें. इसस आपको लाभ हो सकता है.
- बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप बुधवार के दिन कांसे के बर्तन का दान करें.
- बुध ग्रह का शुभ रत्न पन्ना है. आप इसे धारण कर सकते हैं. बुध का उपरत्न जेड, पेरिडॉट या हरा टूमलाइन है, इसे भी पहन सकते हैं.
- बुध का अशुभ प्रभाव होता है तो वाणी और बुद्धि खराब हो जाती है. ऐसे में आप वाणी पर संयम रखें. क्रोध न करें और इस समय में कोई बड़े फैसले न लें.

