Latest

बुलंदशहर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के पहले हेलीपैड को लेकर घमासान

बुलंदशहर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के पहले हेलीपैड को लेकर घमासान मचा है। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा- प्रशासन जबरन नाटक करके बुलंदशहर कार्यक्रम रद्द करने का बहाना ढूंढा रहा है। हेलीपैड के आसपास दूर-दूर तक जलभराव नहीं दिख रहा लेकिन हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिल रही। जनता पूछ रही है कि हैलीपैड और मौसम केवल विपक्ष के लिए ही क्यों ख़राब होता है?

दरअसल, 12 सितंबर को बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रशासन ने शहर में अनुमति न देकर दूर-दराज के एक गांव में कार्यक्रम करने को कहा। इसलिए हमें सम्मेलन रद्द करने का फैसला किया। अब 11 सितंबर को अखिलेश यादव का शहर में प्रेस कांफ्रेंस और कार्यकर्ता संवाद है लेकिन अब हेलीपैड का बहाना बनाया जा रहा है।

उधर, एसडीएम सदर अंगद यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर के लिए कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर में निजी जमीन पर हेलीपैड बनाने की अनुमति दी गई है। सपा पुलिस लाइन के सरकारी हेलीपैड पर ही हेलीकॉप्टर उतारने पर अड़ी है। बुलंदशहर में हैलीपैड पर दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, केवल ज़बरदस्ती का सीमेंट, गारा और पेवर ब्लाक्स दिखाकर, शासन के गुपचुप निर्देश पर प्रशासन हमारे 11 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द करने का बहाना ढूँढ रहा है। सपा के पदाधिकारियों के सामने निष्पक्ष विशेषज्ञों से जाँच कराकर सत्य सामने रखा जाए।

अगर हम सड़क मार्ग से आएंगे तो भी क्या एक्सप्रेसवे या हाईवे या रोड के ख़राब होने के बहाने बनाए जाएंगे क्योंकि वो सब सड़कें तो सच में चलने लायक हैं ही नहीं। जनता पूछ रही है कि हैलीपैड और मौसम केवल विपक्ष के लिए ही क्यों ख़राब होता है? सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लखनऊ में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है और उसकी मंशा किसी भी तरह सपा अध्यक्ष का बुलंदशहर दौरा रद्द कराने की है।

जिला मजिस्ट्रेट के प्रोटोकॉल अफसर की ओर से सपा जिलाध्यक्ष को लेटर भेजा गया है। इसमें अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन के सरकारी हेलीपैड पर उतारने की अनुमति नहीं देने की बात कही गई है। 8 सितंबर को भेजे पत्र में इसकी वजह हेलीपैड की खराब स्थिति बताई गई है।

पत्र में कहा गया है कि पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त स्थिति में है। फिलहाल हेलीपैड पर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। मरम्मत पूरी होने के बाद ही वहां हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है।

प्रशासन ने कहा- अभी लैंडिंग की अनुमति देना उचित नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत पूरी होने तक पुलिस लाइन के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति देना उचित नहीं है। यानी अखिलेश यादव के 11 सितंबर के प्रस्तावित दौरे में पुलिस लाइन के सरकारी हेलीपैड के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *